सहारनपुर। पुलवामा में सैनिकों पर आतंकी हमले को लेकर जहां एक ओर आतंकियों के खिलाफ आक्रोश जताया जा रहा है, वहीं ग्राम भाउपुर निवासी इम्तियाज ने इस हमले को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी है। फेसबुक पर पोस्ट की गई वीडियो में इम्तियाज ने कश्मीर पर पाकिस्तान का अधिकार बताया है। पुलवामा हमले को लेकर भी टिप्पणी की गई है, वहीं प्रधानमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। यह वीडियो दो दिन पूर्व ही पोस्ट की गई है। इस मामले की शिकायत पुलिस को मिली। रविवार को पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने तथा देशद्रोह के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी के बारे में और जानकारी करने का प्रयास कर रही है।