फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबने यह ठाना है, आतंकवाद मिटाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हम सबने ठाना है, आतंकवाद मिटाना है। इसी नारे के साथ भाजपाइयों ने आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत का जवाब हमारी सेना द्वारा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत सरकार और सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब देगी। महापौर संजीव वालिया, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूर्व विधायक राजीव गुंबर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि आतंकवादियों की मदद करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राहुल लखनपाल, तेज क्वात्रा, विनोद चोजड़, एम आजाद अंसारी, नरेश धीमान, महेंद्र सचदेवा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मनोज, प्रेमपाल कटारिया, किशोर शर्मा, अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई, सुमित मलिक, विपिन चौधरी, अमित वर्मा, गौरव गर्ग, विशाल दुआ, वर्षा चोपड़ा, रेखा रोहिला, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, राजा पसरीचा, दीपक रहेजा , जसबीर मोगा, पवन संवई, कीरत सिंह, अजीत राणा, प्रमोद कौशिक, गौरव राणा, सारिका वालिया, रूचि यादव, मांगेराम सैनी, अरूण यादव, ललित कटारिया, अजय शर्मा मौजूद, यशवंत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें