भाजयुमो की कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आगाज
रामपुर मनिहारान। भाजयुमो की दो दिवसीय कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का गोचर महाविद्यालय के मैदान में शनिवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गेंद पर शाट मार कर शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर भाजयुमो द्वारा दो दिवसीय कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का गोचर महाविद्यालय के मैदान में विधायक ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। एक खिलाड़ी मात्र दो ओवर ही कर सकेगा। एक टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा। उन्होंने बताया कि 19 और बीस जनवरी दो दिन इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अधिकतम रन बनाने वाले और अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, चौधरी देवराज सिंह, कार्यक्रम संयोजक विशाल देव गुर्जर, चौधरी अमित, अनुज कुमार, विजेंद्र, विवेक राज सोनी, रघुराज सिंह आदि रहे। ब्यूरो