शंखनाद रैली की तैयारियों पर विमर्श किया
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में एक दिसंबर को देवबंद में होने वाली शंखनाद रैली की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने लोगों से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। शनिवार को गिल कालोनी में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ और मंत्री रविंद्र तोमर ने रैली की व्यवस्थाओं पर विचार रखे। प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह और विभाग उपाध्यक्ष रमेशचंद शर्मा ने हिन्दू समाज से रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें परमेंद्र बंसल, आचार्य कमल किशोर, सुरेंद्र अग्रवाल, शिव सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, सुनील मित्तल, सचिन मित्तल, देवेंद्र कुमार, राजकिशोर, कपिल मोहड़ा, मुदित नारंग, हरीश कौशिक आदि रहे। ब्यूरो