सहारनपुर। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत 23 वांछित और 14 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों का चालान किया है।
एसएसपी उपेंद्र कुुमार अग्रवाल ने अभियान पर्यवेक्षक एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र को बनाया। इनके निर्देशन में टीमों का गठन कर शुक्रवार की रात वांछित आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ जनपद के 21 थानों में अभियान चलाया गया। इसके तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने पांच, कोतवाली सदर बाजार ने चार, थाना सरसावा ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना देवबंद पुलिस ने चार, कोतवाली रामपुर मनिहारन ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। एसएसपी ने बताया कि जनपद में चलाए गए अभियान में कुल 23 वांछित और 14 वारंटी गिरफ्तार किए गए है।