फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण होने से जाम की समस्या से जूझते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने जनहित में नगर की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम ऋतु पुनिया को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि फ्लाईओवर के नीचे जगह-जगह बसों, ट्रालियों, बस, टैक्सी खड़ी कर अतिक्रमण किया जा रहा है। यही नहीं कुछ लोग सड़क पर ही ट्रक, बस और ट्रालियों की मरम्मत करते हैं। जिससे जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजारों में ई-रिक्शा का बोलबाला है। जिससे आम आदमी व स्कूली बच्चे जाम में फंसकर बिलबिलाते हैं। स्वच्छता अभियान के तहत पॉलिथीन पर पूर्णतया रोक लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, रामकला सैनी, चंद्रपाल जाटव, सुशील जाटव, पूरण सिंह, फारूक, वाजिद अली, पप्पू, मुकेश राणा, जयप्रकाश पाल, विजय बजाज, राजकिशोर गुप्ता, राजपाल सिंह, कल्याण सिंह आदि रहे। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रमेश त्यागी ने दर्ज शिकायत में बताया कि एसडीएम ने नगर के जिन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया था वहां फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। आरोप लगाया कि पालिकाकर्मियों की अतिक्रमणकारियों से सहानुभूति के चलते नालों पर पक्के निर्माण और पेयजल के अवैध कनेक्शन ज्यों के त्यों छोड़ दिए गए हैं। जिस कारण सड़कों पर दिनभर पानी बहता रहता है। सांपला रोड पर पशु चिकित्सालय के उत्तर वाले रास्ते में सोलर लाइट तथा एपको कंपनी द्वारा लगाए गए विद्युत पोल सड़क के मध्य में लगा दिए गए हैं। ऐसा अतिक्रमणकारियों को सहायता पहुंचाने की दृष्टि से किया गया है। उन्होंने एसडीएम से भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न हो इसके लिए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें