बेहट। केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वेस्ट यूपी की विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने की घोषणा से क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं सांसद राघव लखन पाल शर्मा का आभार जताया है। बुधवार को बेहट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह ने कहा कि मां शाकंभरी देवी के धाम तक फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए सांसद राघव लखन पाल द्वारा अथक प्रयास किए गए, इसी का परिणाम हुआ कि केंद्रीय मंत्री ने माता के दरबार तक फोरलेन हाईवे के निर्माण की घोषणा की। इसके लिए क्षेत्रीय जनता सांसद की आभारी रहेगी। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने कहा कि मां शाकंभरी देवी तक फोरलेन हाईवे के निर्माण की घोषणा कराकर अति पिछड़े बेहट क्षेत्र में विकास को नई गति दी है। बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान आदि ने भी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद का आभार जताया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल सिंघल, राकेश गाबा, मंडल महामंत्री सुभाष सैनी, चौधरी कविंदर, बृजेश धीमान, करण सिंह प्रधान, राकेश चौहान, सबल सिंह चौहान, अनुज सेन, प्रदीप कुमार, कुलदीप, दिनेश आदि रहे।