योग और संतुलित आहार के फायदे बताए
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर ने नुमाइश कैंप स्थित नीलकंठ धाम में तीन दिवसीय योग शिविर लगाया।
शिविर का उद्घाटन हरिद्वार से आए योगगुरु स्वामी निरंजन देव और संस्थापक केएल अरोड़ा ने दीप जलाकर किया। स्वामी निरंजन देव ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए दिनचर्या सुव्यवस्थित होनी चाहिए। सही समय पर भोजन, व्यायाम और नींद लेनी चाहिए। इससे विभिन्न रोगों से छुटकारा मिल जाता है। केएल अरोड़ा और आरके जैन ने कहा कि योग मुनष्य के जीवन की अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। योग करने से मनुष्य ऊर्जा से भरा रहता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में रोगों से दूर रहने के लिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। प्रेमनाथ छोकरा, जीएल जसूजा, डा. केके खन्ना, कृष्ण लाल ठक्कर, सुरेंद्र लूथरा, यशपाल मलिक, सुरेंद्र शर्मा, आरडी आर्य, जय सिंह, राकेश जेन, रमेश छाबड़ा, दर्शन लाल, सत्य प्रकाश त्यागी, सतीश अरोड़ा, केजी सिंघल, मदन लाल त्यागी मौजूद रहे।