नेजा छड़ी पर सिर्फ मंदिर का अधिकार : कश्यप
सहारनपर। ईदगाह रोड स्थित महर्षि बाबा कालू मंदिर में मंदिर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। महासचिव काशीराम कश्यप ने कहा म्हाड़ी पर जाने वाले पवित्र नेजा छड़ी श्री जाहरवीर गोगा महाराज ने कहार जाति के कबली भगत को दिया था। इस पवित्र छड़ी को ले जाने का अधिकार सिर्फ मंदिर का है। यदि यह अधिकार छीनने की कोशिश की गई तो कश्यप समाज संगठित होकर विरोध करेगा। कश्यप समाज से उनके पूर्वजों के प्रदत्त अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय कश्यप नवयुवक समिति के जिलाध्यक्ष सत्यपाल कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कश्यप समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। कश्यप समाज के अधिकार को छीनने की जानकारी गांव-गांव जाकर दी जाएगी। प्रधान बीर सिंह कश्यप, कमल कश्यप, चंद्रकांत कश्यप, अमित नाथ, राजेश कुमार, सतीश कश्यप, रेखा कश्यप, श्याम मोहन, राम सिंह, सुखबीर सिंह, बबलेश, दीपक, मीना, ममतेश, सविता, सोनिया कश्यप आदि मौजूद रहे।