सहारनपुर। ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि परिवहन कारोबारियों की केंद्रीय संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई की रात बारह बजे से परिवहन कारोबारी हड़ताल पर रहें। परिवहन कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर वाहनों का चक्का जाम करेंगे। महासचिव ललित पोपली ने कहा कि परिवहन कारोबारियों की पांच मांगें हैं, जिनकी ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों वृद्धि, टोल टैक्स में वृद्धि, बीमा पॉलिसी आदि मांगों लेकर हड़ताल की जाएगी। राजीव कालिया, सरदार रमनदीप सिंह, अंकुर गुप्ता, सुमित धीमान, चंद्र प्रकाश, निशा साहनी, विनोद यादव, नरेश कुमार, मुकेश दत्ता, सरदार पुरूषोत्तम सिंह, सुशील शर्मा, गणेश गुप्ता मौजूद रहे।