सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पठेड़ के एक इंटर कॉलेज के चेयरमैन और प्रधानाचार्य पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि आरोपियों द्वारा तालाब पर कब्जा करने की शिकायत कॉलेज के चेयरमैन संजय राणा और प्रधानाचार्य शशी राणा ने प्रशासन की थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने कॉलेज में घुसकर उनके साथ मारपीट की। एसपी देहात से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रवीन गुप्ता, विश्वास कुमार, संजय कुमार, संदीप राठी, रामपाल, राजेश प्रधान, अनुज सैनी, शुभम सैनी, जौनी चौधरी, अंकुर, अनुज मौजूद रहे।