फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। कुल्लू मनाली में बाग की ठेकेदारी करने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन निवासी बिलाल (25) पुत्र इस्लाम कुल्लू मनाली में बागों का ठेकेदार है। रविवार की देर सांय बिलाल बाग में काम कर रहे मजदूरों के लिए कुछ सामान लेने के लिए कुल्लू जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे डीसीएम वाहन ने बिलाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हिमाचल पुलिस ने बिलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चिलकाना में उसके परिजनों को सूचना दे दी। बिलाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक बिलाल का शव चिलकाना में नहीं पहुंच पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें