सड़क हादसे में दंपति घायल
नागल। गागलहेड़ी-नागल मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम गांव कोटा के पास एक कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड पर सवार पति और पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। क्षेत्र के गांव भलस्वा ईशापुर निवासी चालीस वर्षीय अतर सिंह अपनी पत्नि उषा के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मोपेड से कोटा जा रहा था। नोजली मोड के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इससे दोनो सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।