दो परिवारों के छप्परों में आग, घरेलू सामान हुआ खाक
बेहट। जैतपुर खुर्द गांव में रविवार की शाम दो परिवारों के छप्पर के घरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले दोनों परिवारों के घर और उनमें रखा सभी सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया था। पीड़ित परिवारों के पास तन में कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। आग शाम करीब सवा छह बजे अशरफ पुत्र फरजंद के घर की फूंस की छत में लगी, जब तक अशरफ और उसका परिवार कुछ समझ पाते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया और आग पास के महमूद पुत्र बरकत के घर तक जा पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल भी नहीं पहुंच गई। आग में दोनों परिवारों के घर और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। दोनों परिवारों का करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।