सहारनपुर। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही ने बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर अखंड जोत प्रज्ज्वलित की। सौरभ गर्ग ने बालाजी के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री बालाजी महाराज की चरण पादुका का पूजन कराया गया। पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने कहा कि गुरु के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के अंधकार को दूर कर सकता है। गुरु में ब्रह्मा, विष्णु, महेश सहित सभी देवता विराजमान रहते हैं। गुरु की कृपा से मनुष्य शांति का अधिकारी होता है। मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, राकेश मोहन शर्मा, अजय शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, संजय कर्णवाल, गोपाल वर्मा, संजीव गुप्ता, सतीश सिंघल, प्रवीण अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, मान सिंह जैन, श्रवण गर्ग, संदीप मोहन शर्मा, आशु रोहिला, योगेश शर्मा, शंकर अरोड़ा, राहुल माहेश्वरी, संजय भारद्वाज, योगेश गोयल, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।