फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि अधिकारी गोद लिये गांवों को कुपोषण से मुक्त कराने की दिशा में पूरी सजगता से कार्य करें। उन्होंने कुपोषित बच्चों को बाहर निकालने के लिए उनके परिजनों में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए। वह बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में राज्य पोषण मिशन के तहत जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक ले रहे थे। रंजन ने कहा कि कुछ बच्चों में सुधार आया है। कई अधिकारियों ने भी सराहनीय कार्य किया है। जिन अधिकारियों को 100 गांव कुपोषण से मुक्त करने के लक्ष्य दिए गए हैं वह समय से पूरा होने चाहिए। जो आंगनवाड़ी कार्यकत्री कार्य ठीक से कार्य नहीं करती है तो उसकी शिकायत करें। अगर आप लोग ऐसा नहीं करेंगे तो आपकेे विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें