फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने नवादा रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने जाम लगाया
विज्ञापन


सहारनपुर। मोहल्ले की एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने से आहत दीपक द्वारा फांसी लगाए जाने से आक्रोशित परिजनों ने नवादा रोड पर जाम लगा दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। सदर कोतवाली के नवादा रोड स्थित अभिषेक नगर निवासी दीपक कुमार (20) पुत्र सूरज पाल यादव शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रात में युवक के परिजनों ने लड़की को आत्महत्या के लिए दोषी बताते हुए पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नवादा रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की ने दीपक पर झूठा आरोप लगाया था। जिस कारण दीपक ने फांसी लगाई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी लड़की की मां से इस मामले में काफी पूछताछ की। बाद में उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें