फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकानों के औचक निरीक्षण में मिली अनेक खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने मांस विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण कर उन्हें नियमानुसार काम करने की हिदायत दी। दुकानों पर शीशे के गेट व फ्रिज सहित तमाम अन्य निर्देशों का पालन न होने पर कड़ी चेतावनी दी गई और पंद्रह दिन के भीतर निर्देशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। शनिवार को एक बार फिर एसएसआई तूफान सिंह व एसआई तेजवीर सिंह ने मांस विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंच कर औचक जांच पड़ताल की। जांच के दौरान किसी भी दुकान में न तो शीशे का दरवाजा लगा मिला और न ही स्टील के औजार व फ्रिज आदि सामान ही मिला। सभी काम नियम के विरुद्ध चलता मिला। यहां तक कि कई दुकानदार तो लाइसेंस तक नही दिखा पाए। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त लहजे में नियम व कानून के हिसाब से कम करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी दुकानदार नियम के विरोध कार्य करेगा तो उसे बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें