बिजनौर। कस्बा झालू में हुई स्वर्गीय चौधरी हरनाम सिंह मेमोरियल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता नजीबाबाद के सुरेंद्र अरोड़ा ने जीती। हृदयानंद इंटर कालेज में हुई दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में नजीबाबाद के सुरेंद्र अरोड़ा को साढे़ नौ अंक, द्वितीय स्थान पर रहे धामपुर के गंभीर सिंह को नौ अंक और तृतीय स्थान पर रहे बिजनौर के अमित कुमार को आठ अंक मिले। सुरेंद्र अरोड़ा को 11 हजार रुपये और ट्राफी भेंट की गई। पुरस्कार डा. शुजाउद्दीन ने दिए। प्रतियोगिता में नसीम अहमद, जरार अली, अंकित आर्य, संजीव वर्मा ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजक अक्षय कुमार बबलू रहे।