फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में करे पूर्ण सहयोग
विज्ञापन


देवबंद। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सातवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को भारत चैरिटेबल ट्रस्ट में लगे भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर का उद्घाटन ठा. हरवीर सिंह ने फीता काटकर और विकास पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में सहारनपुर से आई रक्त कोष टीम ने 49 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस दौरान परिषद अध्यक्ष डा. अमित वशिष्ठ और अमित सोनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में होने वाले सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। संस्थापक विवेक तायल और राजेश सिंघल ने कहा कि परिषद निरंतर सात वर्षों से रक्तदान करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। संयोजक डा. जीएस सोढ़ी, सचिन, अभिषेक जैन ने भी विचार रखे। इस मौके पर सतवीर चौधरी, अनूप राणा, रोबिन अग्रवाल, विकास कुमार, प्रदीप सिंघल, राजकुमार रस्तोगी, लक्की वर्मा, चौधरी ओमपाल, दीपकराज सिंघल, हर्षित अग्रवाल, डा. पंकज त्यागी, राजन छाबड़ा, पुनित, अश्वनी मित्तल, सिद्धार्थ वर्मा, दीपक कोचर, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें