सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया
गंगोह। गांव बालू में ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के जैसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा बेटी बचाओ जीवन सजाओ रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां और बैनर हाथों में लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रधान प्रतिनिधि तनवीर अहमद ने कहा कि भ्रूण हत्या और दहेज जैसी बुराई को समाप्त कर बेटियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, सलेलता देवी, विजय लक्ष्मी देवी और मेमलता आंगनबाड़ी मौजूद रही।