चिलकाना। श्री सत्संग मंडल की साधारण सभा की बैठक में भावी आयोजनों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। मंडल के संरक्षक एवं संस्थापक पंडित जयनारायण शर्मा ने कहा कि नई समिति परंपरा के अनुसार मंडल धार्मिक आयोजनों को करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्संग मंडल रामनवमी, कांवड़ शिविर तथा अन्य आयोजनों को और अच्छे तरीके से मनाया जाए। इस दौरान श्री सत्संग मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई समिति में संस्थापक संरक्षक पंडित जयनारायण शर्मा, संचालक श्याम कुमार सैनी, संयोजक रामगोपाल गुप्ता, अध्यक्ष शिव नंदन शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव गौरव गुप्ता, उप सचिव निशांक जैन, कोशाध्यक्ष आशु सैनी, सदस्यगण सुशील सैनी, गौरव जैन, राजाराम घोषित किये गये। इसमें अमरीश शर्मा, डा. हुकुम सिंह, आकाश शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, प्रकाश सैनी, राजपाल सिंह, रवि कालडा, रामपाल, आरजू जैन आदि थे।