रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर पद के हुए मतदान में विनोद कुमार व मोहित ने अपने प्रतिद्वंद्वियों क्रमश: पैनल अनूप सिंह व ठा. अर्जुन सिंह को करारी शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। मतदान के दौरान रामपुर मनिहारान व नानौता ब्लाक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें डायरेक्टर पद पर विनोद कुमार को 2110 व मोहित पुंडीर को 2012 मत मिले इस पैनल ने अनूप सिंह व ठा. अर्जुन सिंह को करारी शिकस्त देकर अपनी शानदार जीत दर्ज की। चौधरी भूपेंद्र सिंह, चौधरी देवराज सिंह, ठाकुर यशबीर सिंह, केहर सिंह, श्याम सिंह उर्फ पप्पू, रविन्द्र चौधरी, चौधरी तेज सिंह, भोला, अजय राणा, मेलाराम, नाथी राम, मंजूरा प्रधान आदि ने खुशी जताई। चुनाव अधिकारी विकास चौधरी ने विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।