फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सदन में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विधानसभा में रामपुर मनिहारान विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार निम ने नियम 301 के तहत रामपुर मनिहारान और नागल सीएचसी में चिकित्सकों और अन्य चिकित्सीय संसाधनों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सरकार से आग्रह किया कि अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सभी चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने बताया कि रामपुर मनिहारान व नागल सीएचसी में चिकित्सकों की कमी व सीएचसी में एक्सरे मशीन के अलावा अन्य मशीनों की कमी है। सरकार से उन्होंने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को सीएचसी में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें