फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया चोरी का खुलासा न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस पर चोरियों की घटनाओं का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुंवारका में हुई व्यापार मंडल की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित उनकी दुकान में 18 जनवरी की रात को चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची, पूरी जांच की, इसके बाद डॉग स्क्वायड पहुंचा और उनके संदेह के अनुसार डॉग स्क्वायड चोरी के आरोपियों के घर तक पहुंच गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस मामले को लेकर टालमटोल कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चोरियों के खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों से मिलकर मांग की जाएगी। बैठक में शक्ति सिंह, अमित, चंद्रमोहन पुंडीर, अलीजान, हिमांशु गौतम, शैलभ शर्मा, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें