फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक हर हाल में पूरा कर लें पुनरीक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
31 तक हर हाल में पूरा कर लें पुनरीक्षण कार्य
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। तहसील मुख्यालय पर आयोजित बीएलओ की एक बैठक में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बीएलओ को पुनरीक्षण का कार्य 31 जनवरी 2018 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के बीएलओ की बैठक तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने ली। इसमें एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्राप्त दावे व आपत्तियों की गहनता से जांच कर फार्म तहसील मुख्यालय पर जमा करें और घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर मतदाता सूची में मौजूद त्रुटि व डुप्लीकेट नामों को हटवाने की कार्यवाही करें। मतदाता सूची में नाम विलोपित करते समय आपत्ति की गहनता से जांच करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार भोपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें