फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप को याद किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि का याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को मजनूवाला रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में राजपूत चेतना मंच के संस्थापक डॉ. बी.पी. सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि राजपूत समाज के आदर्श पुरुष छूआछूत को नहीं मानते हैं। इससे पूर्व अध्यक्ष मुकेश राणा, महामंत्री ब्रजपाल सिंह पुंडीर, मोकिंत राणा आदि ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्षता डॉ. सुखपाल सिंह और संचालन सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। इस मौके पर पवन सिंह राणा, दिनेश फौजी, राजेंद्र चौहान, गजराज राणा, हरवीर सिंह, बबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें