फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव हित में देहदान का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव हित में देहदान का संकल्प लिया
विज्ञापन


गंगोह। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गांव जानखेड़ा निवासी 52 वर्षीय सरदार जोगिंदर सिंह ने मरणोपरांत अपने पूरे शरीर को मानव सेवा के हित में दान करने का संकल्प लिया है। राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज के प्रबंधक ईश्वर गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर कालेज प्रांगण में आयोजित नेत्र शिविर में अंगदान के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए इसके लिए प्रेरित किया गया था। उन्होंने स्वयं के देहदान संकल्प लेने की बात कहते हुए उपस्थित जनसमूह से अंगदान के इस पावन यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की थी। उनकी इस अपील से प्रेरित होकर गांव जानखेड़ा खंडवा गूंगी निवासी 52 वर्षीय सरदार जोगिंदर सिंह ने अपने पूरे शरीर को मानव हित में दान करने का निश्चय किया। चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर विद्यालय आकर उन्होंने संपूर्ण शरीर को दान करने का संकल्प पत्र भरा। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने जोगिंदर सिंह के इस साहसी निर्णय की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मानव हित में अपने जीवन को सार्थक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें