फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त ग्राम से ही पूरा होगा विकसित राष्ट्र का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत राज विभाग के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि खुले में शौच मुक्त ग्राम से ही विकसित राष्ट्र का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

स्वच्छ गौरव यात्रा एवं स्वच्छता महोत्सव पर ग्राम पंचायत गड़ौला में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सतपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गंदगी से होने वाली बीमारियों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाने का आह्वान किया। जिला स्वच्छता सलाहकार देव भास्कर पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ग्राम के बाल स्वच्छता मंच, युवक एवं युवती स्वच्छता मंच, स्वच्छ संरक्षक समूह के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गांव कल्लरपुर गुर्जर व बंदरजुड्डा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया या। प्रधान बिघनेश कुमार, रीना, रेखा, रामेश्वर, शिव कुमार, सचिव बालेश, नीटू, राहुल, कमलदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें