फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर अपना आंदोलन शुरू कर दिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने बुधवार को पुलिस ने समाप्त करा दिया था। संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देकर उनका धरना समाप्त कराया था। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि नानौता में ऊषा रानी, देवबंद में पारूल, रामपुर मनिहारान में गीता शर्मा, पुवांरका आरती सैनी के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि जिले के पदाधिकारी अलग-अलग परियोजनाओं पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। रजनी, उषा, संतोष, आंचल, कमलेश, दिव्या, सपना, मधुबाला, रीता, कविता, मंथलेश, कमलेश शर्मा, कमला, प्रमिला, पूजा, नीलम शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें