सहारनपुर। कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने निकाय चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी का जवाब देने की अपील कार्यकर्ताओं से की। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि आठ नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा होने जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में आठ नवंबर को कांग्रेस पैदल मार्च निकालेगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मार्च को सफल बनाएं। उन्होंने सरकार पर किसान, युवा और आम जनता की विरोधी करार दिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कपिल, महेंद्र तनेजा, प्रवीण चौधरी, सुशील अंबौली, सत्यम भूर्यान समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।