फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण का जीवन वृतांत सुना किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन का वृत्तांत सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री रामलीला भवन में बाबा बंशी वाले के सानिध्य में गत एक सप्ताह से चल रही कथा में कथावाचक पंडित रजनीश आचार्य ने शरद पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण भगवान की रासलीला का बड़ा ही सुंदर वर्णन कर किया। श्रीकृष्ण और गोपियों के विरह प्रसंग का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसी के साथ कथावाचक ने गोवर्धन पूजा एवं रुकमणी हरण की लीला का बड़ा ही मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दी। उन्होंने हिंदू धर्म में पनप रही कुरीतियों को दूर करने और गोहत्या का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान भी किया। कथा के मुख्य यजमान पूर्व पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी व उनकी पत्नी ललिता सैनी, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विजय शंकर सैनी, शिवचरण शर्मा, मास्टर सत्यपाल, बिशंबर धीमान, जगमाल सैनी, मोहन, विकास धीमान, नीटू भारती, चौधरी श्याम सिंह आदि श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें