सहारनपुर। ब्रह्मा कुमारी सेवाकेंद्र के 60 वर्ष पूरे होने पर चंद्रनगर स्थित प्रताप पार्क में विशाल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कई हिस्सों से संस्था जुड़े लोग शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को अंदर से बदलकर सच्चा मानव बनाने का कार्य ब्रह्मा कुमारी संस्था कर रही है। यही ऐसा संस्थान है, जो लोगों को जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। बहनों के जीवन का समर्पण आज के युग में किसी अजूबे से कम नहीं। पंजाब व हरियाणा के निदेशक तथा समाज सेवा प्रभाग के अध्यक्ष बीके अमीरचंद ने कहा कि जब व्यक्ति बदलेगा, तभी समाज में बदलाव आएगा। इस अवसर पर डीएम पीके पांडेय व एसएसपी बबलू कुमार ने संस्थान को शुभकामनाएं दी। इस दौरान कोमल, देव, अनीता, रानी आदि मौजूद रहे।