ई नीलामी पर दिया प्रशिक्षण
सहारनपुर। खनन पट्टों की ई-नीलामी के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बृहस्पतिवार को ई-नीलामी पर अधिकारियों और संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई निविदा और ई नीलामी कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने ई टेंडरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें बताया गया कि ई नीलामी में कैसे रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और कैसे बोली लगाई जाएगी। उन्होंने इच्छुक निविदा दाताओं और अधिकारियों को ई टेंडरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, असिस्टेंट कमिश्नर उदईराम, क्षेत्रीय खनन अधिकारी नवीन दास, जिला खान अधिकारी पीके सिंह, एआईजी स्टांप आरती सिंह, खनन निरीक्षक शामली गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।