कार्ड धारकों से 27 तक राशन लेने की अपील
सहारनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्वर सेवा स्थानांतरित होने के कारण 28 से 31 मई तक खाद्यान्न वितरण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए सभी राशन कार्डधारकों को 27 मई तक खाद्यान्न और केरोसिन ले लेना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक जनपद में उचित दर की दुकानों में ई-पॉश मशीनों के माध्यम से महीने की पांच तारीख से माह के अंत तक खाद्यान्न वितरण होता है। लेकिन 28 से 31 मई तक सर्वर सेवा स्थानांतरित होने के कारण वितरण कार्य बाधित रहेगा। इसलिए सभी उचित दर विक्रेता भी 27 मई तक खाद्यान्न और केरोसिन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कर लें।