फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट का काम नहीं हो सका पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर बनाए गए नए पुल के साथ ही स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) एवं लिफ्ट लगाए जाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पाई है। रेलवे स्टेशन पर खलासी लाइन क्षेत्र की ओर नए पुल एवं रेलवे गेट का निर्माण लगभग सात माह पूर्व शुरू हुआ था। इस फुट ओवरब्रिज के साथ ही बुजुर्गों, बीमार एवं बच्चों के लिए स्टेशन पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य भी पूरा होना था। बताया जा रहा है कि एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाने का सामान तो दो साल पूर्व भी स्टेशन पर पहुंच चुका था, लेकिन नए पुल के इंतजार में न तो एस्केलेटर ही लग पा रहा था और न ही लिफ्ट लगाई सकी थी। नए पुल के ऊंचा बनाकर लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाए जाने थे। पुल का निर्माण पूरा हो गया और 28 फरवरी को उसका लोकार्पण भी कर दिया गया। लेकिन न तो लिफ्ट लग सकी और न ही एस्केलेटर ही लग सका। लोकार्पण के समय रेलवे अंबाला के उच्चाधिकारियों ने एक माह में ही लिफ्ट एवं एस्केलेटर शुरू हो जाने का दावा किया था। लिफ्ट एवं एस्केलेटर शुरू होना तो दूर, अभी स्थिति जस की तस ही बनी हुई है। लिफ्ट का कुछ काम हुआ, लेकिन एस्केलेटर के लिए कोई काम नहीं हो सका। इस स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि छह माह में भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अभी यह सुविधा नहीं मिल सकेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य चल रहा है। अभी काफी कार्य होना है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें