फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कर रही अनुसूचित जाति को गुमराह - भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक रविवार को पीडब्लयूडी डाक बंगले पर हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती ने कहा कि बसपा अनुसूचित जाति के लोगों को गुमराह करती है। सहारनपुर लोस सीट पर बसपा ने कभी स्थानीय दलित नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया, जिससे स्पष्ट है कि बसपा को स्थानीय नेता का आगे बढ़ना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज को जागृत होने की जरूरत है, ताकि वह मानसिक गुलामी से बाहर आकर अपना फैसला खुद करें। बैठक में नवीन कुमार आजाद, सौराज पंवार, अनिल कल्याण, अमरदीप, जितेंद्र कुमार, प्रमोद नोटिया, नरेंद्र कुमार, नवाब खान, परवेज अली, डाक्टर शाहनवाज, मोहम्मद अरशद, भंवर सिंह, जोगेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार और राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें