कई गांवों में जनसंपर्क किया
सहारनपुर। एससी-एसटी एक्ट बचाओ जनसंपर्क अभियान के छठे दिन गांव पैरागपुर, संतागढ़, टपरी, चक हरेटी, आसनवाली और संदलहेड़ी होते हुए पुवांरका पहुंचा। सरकड़ी शेख गांव में बैठक के दौरान संविधान बचाओ समिति के संयोजक राजकुमार, शमशेर सिंह गौतम, अवनीश कुमार ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट संसद द्वारा बनाया गया कानून है। इसमें एफआईआर के आधार पर संशोधन करना संविधान के विरुद्ध है। वहीं, पदोन्नति में आरक्षण को लेकर चार बार संविधान में संशोधन हुआ है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है। इस दौरान अरुण सहगल, पुरुषोत्तम लांबा, सुभाष चंद, नील कमल, विक्रम सिंह, अग्नि भास्कर, स्वराज, बबलू, पीयूष आंबेडकर, दलीप सिंह, प्रीतम सिंह, लाल्ली, दल सिंह, सुशीला, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।