रामपुर मनिहारान। राष्ट्रीय किसान मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश प्रदेश में जानवरों की गिनती तो कराई जाती है परंतु आज तक सरकार ने पिछड़ों की जाति आधारित गिनती नहीं कराई है। आज पिछडे़ वर्ग की 52 प्रतिशत जनसंख्या है इसके बाद भी शासन प्रशासन में उनकी भागीदारी नाम मात्र है। बैठक में कहा गया है कि मोर्चा की 19 नवंबर को गांव सलेमपुर में एक विशाल सभा होगी जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस मौके पर राजपाल, सतबीर, जगदीश, वेदपाल, राकेश, जोगेन्द्र, धर्मबीर, शेर सिंह आदि रहे।