फार्मों पर हस्ताक्षर कराने के निर्देश
गागलहेड़ी। राजकीय हाईस्कूल सड़क दूधली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने उनके विद्यालय से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए व्यक्तिगत फार्म भरने वाले जिन अभ्यर्थियों ने फोटो युक्त नामावली पर अभी तक अपने हस्ताक्षर नहीं किए है, ऐसे अभ्यर्थी 24 सितंबर तक विद्यालय में उपस्थित होकर फोटो युक्त नामावली पर अपने हस्ताक्षर अवश्य कर लें। प्रधानाध्यापिका ने चेतावनी दी कि अन्यथा की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।