चालीस घंटे से गुल है बीस गांवों की बिजली
साढौली कदीम (सहारनपुर)। पिछले चालीस घंटे से क्षेत्र के करीब बीस गांवों में अंधेरा छाया है। गर्मी और उमस के बीच बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ इन गांवों में लोगों को आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार है। ग्रामीण बिटटू सिंह, राजेश कुमार, पंकज कुमार, देवेंद्र गोयल, अवनीश कुमार, सुंदर सिंह, चौ.ताहिर, अफजाल, माजिद, असलम, साजिद, अनस, राशिद आदि का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर से विद्युत आपूर्ति बंद है। जिससे गांवों में अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने आपूर्ति सुचारु किये जाने की मांग की है।