दीवानी कचहरी के गेट पर लगाया वाटर कूलर
सहारनपुर। दीवानी कचहरी गेट पर जागरूक सहायता संस्था ने निशुल्क शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया। उद्घाटन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य योगेश दहिया ने किया। संस्थापक गौरव सुखीजा ने कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी इसी तरह वाटर कूलर लगवाएगी। अध्यक्ष राजू सुखीजा, राजेंद्र चावला, डिंपल वर्मा, दीपक अरोड़ा, वैभव अरोड़ा, पूनम बाली, विनय अरोड़ा, लक्की अरोड़ा, अनुज भारद्वाज, राजेश अरोड़ा, राहुल शर्मा, मोहित जैन, वैभव अरोड़ा मौजूद रहे।