पर्यावरण को शुद्ध रखने को पौधरोपण का आह्वान
रामपुर मनिहारान। जैन इंटर कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान जसबीर चौधरी, कालेज के प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने पौधारोण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्रों का आह्वान किया कि वह पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए। इस मौके पर अजय कुमार, पुनीत जैन, संजय जैन, अंकुश जैन, राजकुमार, राकेश, मोहित आदि छात्रों ने पौधा रोपण कार्यक्रम के हिस्सा लिया। ब्यूरो