सहारनपुर। तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
मंगलवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इनमें राजस्व विभाग की 8, पुलिस की 7, सप्लाई विभाग की 7, निगम की 6, विकास की 2, शिक्षा विभाग की 2, विद्युत निगम की एक, प्रदूषण विभाग की एक शिकायत आईं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर संगीता, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।