फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ व उन्नाव कांड के विरोध में भीम आर्मी ने भीम को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कठुआ व उन्नाव कांड के विरोध में भीम आर्मी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा महिलाओं की सुरक्षा को विशेष प्रभावी नियम कानून बनाने की मांग की गई। एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है। जहां गैंगरेप पीड़ितों को एक भाजपा विधायक सहित कुछ अन्य लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता व उसके पिता ने इस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो विधायक के दबाव में आकर पुलिस ने पीड़िता के पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। उस घटना से आहत पूरे समाज की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री से उक्त घटनाओं के दोषियों के खिलाफ एफटीसी में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने, पीड़ितों व उनके परिजनों को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष प्रभावी नियम कानून बनाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शुभम, शौर्य, रविकांत गौतम, रिहान अली, गुलजार मलिक, फरहान अली, राव अबरार खान, मौ शावेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें