बाबा रामेदव के सफल कार्यक्रम पर सदस्य सम्मानित
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित भारत स्वाभिमान पंतजलि योगपीठ समिति की बैठक का आयोजन किया। इसमें एक से तीन अप्रैल तक हुए बाबा रामदेव के ध्यान और योग शिविर के सफल आयोजन पर सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 21 जून से योग कक्षाएं चलाने का संकल्प लिया गया। बृजमोहन आर्य, सचिन आर्य, ऋषिपाल आर्य, सुनील शास्त्री, अरविंद शर्मा, मनोरमा, अतुल आर्य, शेखर आर्य, नरेश आर्य, गीता सैनी, अजेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो