फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। घर में बिजली का उपकरण ठीक कर रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गंगोह थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी 30 वर्षीय गुलजार सोमवार को अपने घर पर बिजली का उपकरण ठीक कर रहा था। तभी अचानक करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण उसे गंगोह स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को गांव ले जाकर बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में सुपुर्दें खाक कर दिया गया। युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें