सहारनपुर। विद्युत वितरण निगम उपखंड हकीकतनगर के उपखंड अधिकारी ने बताया कि घंटाघर से हसनपुर चुंगी तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य के चलते आवास-विकास विद्युत सब स्टेशन पर मंगलवार को शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इससे सुबह दस बजे से शाम पांच बजे आवास-विकास, शिव विहार, शंकरनगर, नवीनगर, पंत विहार, राजौरी गार्डन, कोर्ट रोड क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।