धर्मस्थलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी
गंगोह। हाईकोर्ट द्वारा धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के आदेशों के अनुपालन में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रबंधकों को नोटिस देने आरंभ कर दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद प्रबंधकों ने भी अनुमति लेने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे और देहात क्षेत्र में धर्म स्थलों को चिह्नित कर प्रबंधकों को 15 जनवरी से पहले अनुमति लेने और लाउडस्पीकर उतारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।