आकाशवाणी पर योगी गुलशन का कार्यक्रम आज
सहारनपुर। योगी गुलशन कुमार प्राकृतिक चिकित्सा पद्घति के माध्यम से मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विभिन्न प्राकृतिक विधियों की जानकारी आज आकाशवाणी दिल्ली केंद्र से देंगे। इसे दोपहर 12.05 बजे पर सुना जा सकता है। योगी गुलशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में जीवन में बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रयोग के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि आहार में किन चीजों का प्रयोग करें, जिससे तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर को कम किया जा सके। इसके अलावा आदतों में सुधार के बारे में जरूरी बातें बताई जाएंगी।